गंगापार, फरवरी 3 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के ढोली सैदहा गांव में बीते सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच है गाली गलौज व जमकर मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। ढोली सैदहा गांव निवासी पुष्पा देवी व मिथिलेश के बीच बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। बीते सोमवार की रात कहासुनी के बाद दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग चोटिल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएससी भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.