झांसी, मार्च 3 -- कोतवाली मोंठ क्षेत्र में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। गांव जरया में जमीन को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव जरया में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को यहां जमीन पर कुछ लोग सफाई कर रहे थे। तभी अन्य लोग आए और इस पर नाराजगी जाहिर की। इसी को लेकर पहले बातचीत हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। इसके बाद जिसके हाथ में जो आया, उसी से पीटना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। उन्होंने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों, कुल्हाड़ी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.