मधुबनी, मार्च 5 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। होली के दिन झंझारपुर पुरानी बाजार वार्ड संख्या-4 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पहले पक्ष की ओर से वार्ड चार निवासी चंदा देवी ने आवेदन देकर 10 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि 4 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे राम साह कसेरा, भगवान साह कसेरा, भरत साह कसेरा, शत्रुघ्न साह कसेरा, विकास कुमार साह उर्फ छोटू, कृष्ण कुमार कसेरा, दीपक साह, रोहित साह, सोहित साह, कन्हैया साह सहित अन्य लोग लाठी, लोहे के रॉड व फरसा लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.