बिजनौर, मई 23 -- स्योहारा। थाना क्षेत्र में सोमवार का वाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते बड़ा विवाद बन गया। इसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक पुरुष को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाल्मीकि बस्ती मे सोमवार के बाजार के दो पक्ष बच्चों के विवाद पर शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों में आपस में खूब कहासुनी हो रही थी जैसे ही दोनों पक्ष थाना गेट पर पहुंचे वैसे ही उनमें आपस में मारपीट हो गई और दोनों पक्षों में लात घूंसे चले। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

घायलों की स्थिति बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद थाने के सामने स्थित एक टाइपिंग की दुकान के पास दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और दोबारा मारप...