नवादा, मार्च 30 -- रोह, निज प्रतिनिधि शनिवार की देर शाम रोह बाजार में श्री रामनवमी शोभायात्रा पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव एवं उसकी प्रतिक्रिया में आगजनी की घटना के बाद रविवार को रोह बाजार की दुकानें बंद रहीं। सड़क पर दिनभर पुलिस की गश्त जारी रही। वहीं जगह-जगह पर पुलिस कैंप करती रही। सड़क पर छिटपुट वाहनों का आवागमन होता रहा। मगर बाजार बंद रहने से सन्नाटा छाया रहा। इधर दोपहर में शॉर्ट सर्किट से कुछ फुटपाथी दुकानों में आग लग गई। मगर स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस घटना में सौरव राम की चाय दुकान, छोटू मियां की मछली दुकान, मंडल की पान दुकान तथा प्रमोद राउत की पान दुकान को नुकसान पहुंचा। सूचना पाकर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और आग को पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार,...