लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी गांव में गुरुवार को हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शिवपुरी निवासी रंजीत कुमार पुत्र बंधालाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 29 मई को दोपहर वह अपने घर का छप्पर ठीक कर रहा था। इसी दौरान गांव के बाबूराम पुत्र जनार्दन प्रसाद, विशाल पुत्र राधेश्याम, सीमा पुत्री राधेश्याम और विकास पुत्र बाबूराम वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दीवार और बंगला गिरा दिया। यह भी पढ़ें- भंडारे के दौरान मारपीट, चार पर केस दर्ज आरोप है कि लाठी डंडों से की गई मारपीट में रंजीत कुमार, उसकी बहन शशी देवी, भाई कामेश्वर दयाल, भतीजा अंश और भाभी ...