इटावा औरैया, मार्च 7 -- बलरई थाना क्षेत्र के नगला विशुन गांव में बीते दिवस नशे की हालत में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले पक्ष की ओर से रवीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसियों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते शम्मी की पत्नी परमल और करण सिंह ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि परमल ने लाठी से उनके पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए देवर को भी चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष की सुशीला ने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह शराब के नशे में उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.