सीतामढ़ी, मार्च 9 -- पिपराही। पिपराही गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर अलग-अलग दो एफआईआर की गई है।वहीं दोनों पक्ष द्वारा ग्यारह-ग्यारह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सागर देवी द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि उसके अस्वस्थ्य भैंसुर राजेंद्र राम को ग्रामीण जबरन उठाकर नाली में डालने जा रहा था। इसका विरोध करने पर मां बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में जीतेन्द्र राम, सिकिन्द्र राम,बेचन राम,महेन्द्र राम सहित ग्यारह लोगो को नामजद किया गया है। वहीं मनोज राम के आवेदन पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सनोज राम की पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में राजगीर राम,योगेन्द्र राम, उमेश राम, सागर देवी सहित ग्यारह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्ष का केस दर्ज कर अग्रेतर ...