गोरखपुर, मार्च 30 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना फैलते ही दोनों पक्षों के काफी संख्या में युवक मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। देर शाम दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष की ओर से सहजनवा थाना क्षेत्र के केशोपुर वार्ड संख्या 16 निवासी सूरज ने तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास उनकी मोबाइल की दुकान है। कुछ युवक दुकान के सामने खड़े थे, तभी करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और डंडा व रॉड लेकर दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे। इस घटना में सूरज, शिवा, मानवेंद्र राज और शुभम घायल हो गए। आरोप है कि हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.