पूर्णिया, अप्रैल 21 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर रंगपुरा दक्षिण वार्ड नंबर एक में रविवार शाम करीब 7 बजे आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित निर्मल यादव ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी राहुल कुमार, सुजीत कुमार दोनों पिता नवल किशोर यादव, प्रकाश यादव एवं देवनारायण यादव दोनों पिता फनीलाल यादव लाठी-डंडा व बांस लेकर जबरन उनके आंगन में घुस आए। इसके बाद सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की, जिससे उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे बेटे साजन कुमार पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.