देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के पेंसराहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। एक पक्ष के अनील पंडित ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर परिवार के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और घर से कांसा का बर्तन, चांदी का हार समेत अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अर्जुन पंडित ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके घर में घुसकर महिला सदस्यों को डायन कहकर अपमानित करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूरे म...