सीवान, अगस्त 23 -- गोपालपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में 20 अगस्त को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 10 लोगों पर हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से इंदु देवी ने आवेदन देकर बताया कि जब वो अपने पति के साथ खेत से काम कर वापस लौट रही थी तो दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए देवर, देवरानी व ससुर को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारा। वहीं दूसरे पक्ष से ललन यादव ने आवेदन देकर बताया कि उनके पड़ोसी सह पटीदार गाली गलौज करते हैं जिसकी शिकायत करने पर उन लोगों ने मारपीट की। सभीस मारपीट में महिलाएं भी घायल हो गईं। इस मारपीट में घायल सभी लोगों का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर कुल 10 लोगों पर प्राथमिकी ...