हरदोई, मार्च 20 -- हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्ता में जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के विरुद्ध उप निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की हैं। कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव निवासी गोविन्द व जीतू पुत्रगण मनसुख और दूसरे पक्ष के झाऊलाल व रंजीत के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 17 मार्च की सुबह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इस संघर्ष में मीना, लीलावती और रंजीत समेत अन्य को चोटें आईं है। उन्हें पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भेजा था। ​हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने घटना से महज पांच दिन पहल...