बुलंदशहर, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव में चार मार्च की रात दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़, अश्लीलता करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने सतपाल, राहुल, कुलदीप, विपिन, राकेश व हिमांशी को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष कि महिला ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ व अन्य आरोप लगाते हुए सुंदर, सविता,बुल्ली, गीता, योगेश, राहुल, भावना, प्रमोद व टौनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.