हापुड़, फरवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरा में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल फोटो और वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश या आपसी तनातनी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.