बुलंदशहर, जनवरी 22 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटवाया में दो पक्षों में बुधवार सुबह मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष से वाला देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार सुबह वह अपने पति के साथ गांव में जा रही थी। तभी पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के सुनील,सुधा,अजय, राजेश, रमेश आदि 11 लोगों ने लाठी-डंडे, रॉड से मारपीट की। जिससे उसके पति राधे लाल को गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष से सुनील कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि आरोपी पक्ष के राकेश, नितिन, बबलू, विनोद उधम आदि 13 लोगों ने मारपीट की। जिसमें अजय,राजेश, सुदेश व रमेश को चोटें आई। पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.