कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सोमवार रात करीब नौ बजे चक मानिकपुर गांव के पंकज सिंह और रमेश चंद्र यादव के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रथम पक्ष से पंकज सिंह, दीपू यादव, अर्चना यादव तथा दूसरे पक्ष से रमेश चंद्र यादव, दिनेश सिंह यादव, अनीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.