हरदोई, जनवरी 7 -- बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगामऊ में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष लोनार प्रेमसागर सिंह ने बताया कि मोदनी निवासी ग्राम नगामऊ की तहरीर पर विपक्षीगण प्रवीण, किरन, सालू और शिल्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चप्पल खरीदने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे पक्ष को कोतवाली बुलाया गया है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.