दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल
देवघर, जून 23 -- सारठ थाना के महापुर गांव में घर निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में इम्तियाज अंसारी घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल के पिता लियाकत अंसारी ने बताया कि घर निर्माण के लिए नींव खोदवा रहा था। उसी दौरान साढ़ू पहुंचा और गाली-ग्लौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.