सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना इलाके में सड़क किनारे चाट का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडें व लात घूसें चले। मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संदना के खाले कोड़वा मजरा नरायनपुर निवासी ऊदन पुलिस को दी गई तहरी में बताया कि शाम को उनके बेटे धीरेंद्र कश्यप का सड़क पर ठेलिया लगाने का विवाद गांव के ही प्रेम से हो रहा था। तभी प्रेम का भाई रघुवीर भी पहुंच गया। आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनके दो बेटों धीरेंद्र व छोटेलाल और पत्नी प्रेमा देवी पर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। आरोप है कि प्रेमा देवी को सीएचसी से जिला अस्पता...