विकासनगर, जनवरी 3 -- कोतवाली विकासनगर के ढकरानी में दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि दोनों की तहरीर बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...