शामली, जनवरी 5 -- गन्ना कटाई की मजदूरी के बकाया रुपयों को लेकर दो युवकों के बीच हुई मारपीट के दौरान पुलिस के साथ भी हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव खुरगान निवासी आजम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने जावेद को मजदूरी पर रखा और 19500 रुपये पेशगी के तौर पर दिए थे। दस दिन मजदूरी के बाद जावेद फरार हो गया ओर बिहारीगढ़ चला गया। जहां से वापस आने के बाद उसने अपने 13500 रुपये बकाया देने का तकादा किया, लेकिन देने से इनकार कर दिया। तीन जनवरी की शाम करीब सवा छह बजे वह गांव में ही दुकान पर सामान लेने गया था। तभी राजकीय इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार जावेद, सावेज, अरशद व अमजद ने लाठी-डंडों से मारपीट की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.