दो पक्षों में मारपीट, पति-पत्नी समेत चार घायल
खगडि़या, जून 27 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मनोहर पासवान, उनकी पत्नी किरण देवी, सौरभ कुमार और पिंकी देवी के रूप में हुई है। सभी घायलों को परिजनों की सहायता से इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Chapra News ताज़िया निर्माण के दौरान बच्चों के विवाद ने पकड़ा तूल, सात लोग घायल सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.