दो पक्षों में मारपीट, दो भाईयों समेत तीन घायल
बलिया, मई 6 -- सिकन्दरपुर। इलाके के जजौली गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में जजौली निवासी 25 वर्षीय अजय, उसका छोटा भाई 21 वर्षीय सूरज तथा चचेरा भाई 23 वर्षीय अजीत घायल हो गया। सभी को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अजय और सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार को इलाके के सिकिया गांव में डीजे पर फरमाइशी गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार को दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। सिकिया गांव के लोग जजौली पहुंचे जहां पर उनके बीच पंचायत चल रही थी। इसी बीच एक बार फिर कहासुनी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सिकिया के लोगों ने तीनों पर हमला कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.