रुडकी, मार्च 29 -- एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसके व बेटों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। खानपुर थाने के दरोगा विजेंद्र चौहान ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव ईश्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की छह मार्च को शादी थी। बारात में आए कुछ लोगों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी थी। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उन्होंने उसके व बेटों के साथ मारपीट की। वहीं, डूंगरपुर गांव निवासी ग्रामीण ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों की तहरीर पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.