प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा इलाके के नगर छतौना हल्के में तैनात दरोगा अवध राज यादव ने दो पक्षों के बीच मारपीट के प्रकरण में नौ लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरोगा ने तहरीर में बताया कि उन्हें डायल 112 से सूचना मिली कि नगर छतौना में शुभम पाल व विजय बहादुर सिंह के बीच विवाद को लेकर मारपीट हो रही है। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक पक्ष के विजय बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना, लकी सिंह व तीन अन्य लोग निवासी नगर छतौना तथा गांव के ही जगदंबा पाल, शुभम पाल, सुदामा खरवार व एक अन्य रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। इसमें दोनों पक्षों को चोटें आईं। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.