दो पक्षों में मारपीट, दंपती समेत चार लोग जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बीरापुर खुर्द गांव में आबादी की जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दंपती समेत चार लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी प्रेमचंद और उनकी पत्नी सुखनी देवी का पड़ोसियों से आबादी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी एकजुट होकर पहुंचे। प्रेमचंद और उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दंपती की चीख पर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सोनू और श्याम बिहारी को भी हमलावरों ने पीटा। मारपीट में चारों लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.