गुमला, अप्रैल 21 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक ही गांव के दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद गांव के बुजुर्गों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.