दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़
रायबरेली, मई 1 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के सेवाला मजरे अशरफपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के अहलाना मजरे अशरफपुर गांव के रहने वाले राधेश्याम पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा लवकुश अपने साथी विकास निवासी पूरे भेलिया के साथ नौटंकी देखने पूरे हुलास का पुरवा गांव गया था। वहां से लौटते समय करीब रात गांव निवासी कमलेश ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेरकर मारपीट की। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग घायल आरोप है कि जब वह घर पहुंचा तो उसके पीछे-पीछे सूरज, कमलेश, बिंदे भी आ गए और घर में घुसकर फिर से मारपीट की। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.