बुलंदशहर, मार्च 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव श्रीका महमदपुर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गये। जिनमें से एक पक्ष की महिला व एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी सोनू शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार देर शाम वह अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने अपने पक्ष के अन्य लोगों को बुला लिया। जिन्होंने लाठी-डंडे,सरिया रॉड से हमला कर दिया। जिसमें, सोनू ,बृजमोहन शर्मा, परीक्षा, प्रिया, ममता देवी व पवन घायल हो गए। परीक्षा व बृजमोहन शर्मा को गंभीर हालत में बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष से लाला को चोटें आई। कोतवाली प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.