जौनपुर, जून 20 -- सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के जखनिया गांव में बुधवार की रात डीजे बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपने गांव में थे, तभी पुरानी रंजिश और डीजे बजाने की बात को लेकर विपक्षी नीरज कुमार निवासी ब्रजपालपुर थाना मछलीशहर, दयाशंकर और संदीप निवासी ग्राम जखनिया विवाद कर लिए। इसी विवाद में विपक्षियों ने मारपीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...