साहिबगंज, अप्रैल 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 8 के मुगलानी चक मोहल्ले में बीते रविवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। प्रथम पक्ष के मो अमन रोप उर्फ अमन शेख एवं दूसरे पक्ष के तबरेज शेख ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए राजमहल थाने में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के तबरेज शेख व कौसर शेख और दूसरे पक्ष के सन्नी शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...