जहानाबाद, जनवरी 3 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत के बख्तारी सूर्य मंदिर के पास मछली को लेकर विवाद में मारपीट की घटना हुई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में मनोहर लाल, गणेश पासवान, कविंद्र पासवान एवं रॉकी कुमार शामिल हैं। सभी जख्मी बखतारी गांव के टाडी पर के रहने वाले हैं। मारपीट की सूचना मिलते ही करपी थाने की पुलिस पहुंची एवं जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जख्मी मनोहर लाल ने बताया कि स्कॉर्पियो से दर्जनों लोग आए और मारपीट करने लगे जिसमें सभी लोग जख्मी हुए हैं। लोगों ने दो मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है एवं झोपड़ी में आग लगा दी गयी है। करपी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मछली को लेकर मारपीट हुई है। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जख्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.