दो पक्षों में मारपीट, चार पर एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भदौसी वार्ड में मंगलवार को दो पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी वार्ड में मंगलवार सुनील सिंह चौहान और प्रिंस सिंह के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर में दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और उनके बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बाद में चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने अपनी ओर से एक पक्ष के सुनील सिंह चौहान, उसके भाई शुभम सिंह और दूसरे पक्ष से प्रिंस सिंह, राहुल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- चार का शांतिभंग में चालान चौकी इंचार्ज ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.