जौनपुर, अप्रैल 2 -- महाराजगंज। क्षेत्र के सराय दुर्गादास निवासी शिवम मौर्य पुत्र लाल चंद मौर्य ने मंगलवार को थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि घर से बदलापुर जा रहा था। रास्ते में भैंसासुर तालाब के पास शौच के लिए बैठा था। वहीं नशे के धुत होकर पहुंचे स्थानीय गांव निवासी विकास कुमार गौतम ने मारपीटकर घायल कर दिया। बाइक भी तोड़ दी। बीच बचाव करने पहुंचे भगवानदीन को भी गाल पर दांत से काट लिया। विकास कुमार ने भी गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एससी एसटी सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...