बलिया, अप्रैल 13 -- रेवती (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़िहाकलां गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के 38 वर्षीय लालबहादुर तथा दूसरे पक्ष के 16 साल का राकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके अलावा 65 वर्षीय शिवकुमार, 53 वर्षीय अक्षयलाल और 14 वर्षीय मिट्ठू घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद लालबहादुर, राकेश और अक्षयलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अनुपम जायसवाल का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश में हुई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.