ललितपुर, अप्रैल 25 -- तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी और ग्राम कडेसराकलां में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो अलग-अलग मामलों में जमकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पहली घटना में कडेसरा कलां निवासी राकेश ने आरोप लगाया कि वह शादी समारोह में शामिल होने सरखड़ी गया था, जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर प्रिंस, धर्मेन्द्र, देवेन्द्र व राजा साहब सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा गया और चार मोटरसाइकिल, एक बोलेरो व कुर्सियों में तोड़फोड़ कर दी गई। दूसरे मामले में सरखड़ी निवासी धर्मेन्द्र सिंह बुंदेला ने तहरीर देकर बताया कि रात करीब डेढ़ बजे डीजे के विवाद को लेकर राजवेन्द्र यादव, अमर सिंह यादव, महेन्द्र...