जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के डांगरा आहार गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेज कर सभी जख्मी का इलाज कराया गया एवं इस मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक तरफ से सत्येंद्र पासवान के आवेदन पर 17 लोगों पर केस दर्ज किया गया है एवं दूसरे पक्ष से रविकांत कुमार के आवेदन पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुआ है। इस मामले में दोनों तरफ से 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही दोनों तरफ के लोगों को शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.