गंगापार, मार्च 11 -- विकास खंड के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के पांच पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एस आर एन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह सोनू कुशवाहा पुत्र रमेश चंद्र कुशवाहा जो कान से कम सुनता है। वह किराने की दुकान से सामान खरीद कर घर जा रहा था। आरोप है कि उसी समय जितेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र दशरथ प्रजापति अपने घर से फावड़ा लेकर निकला तथा गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। आवाज सुनकर सोनू कुशवाहा के पिता रमेश चंद्र कुशवाहा, सोनू का भाई आनंद कुशवाहा, पत्नी रंजना कुशवाहा व मझला भाई राहुल कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। प्रथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.