दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर, जून 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर के महादेवपुर में संकरी गली में टोटो प्रवेश कराने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कुल आठ व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष की ओर से महादेवपुर निवासी उपेन्द्र मंडल का पुत्र प्रदीप मंडल ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि मेरे पड़ोसी आशीष कुमार शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती मेरी गली में टोटो प्रवेश कराने लगा। जब मैं मना किया तो वह गाली गलौच करने लगा। प्रदीप मंडल के साथ विवेक कुमार, आकाश कुमार तथा पिंकु मंडल लाठी डंडे से लैस होकर आया और चारो ने मिलकर मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया।
गंभीर चोटें वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पिंकू मंडल की पत्नी फूलन देवी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.