पीलीभीत, मई 8 -- दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर घायलों का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबीर खां निवासी रेनू पुत्र अनोखेलाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके घर का कुछ हिस्सा उसकी बुआ नरेनो देवी के नाम है। जिससे उसके पिता अनोखेलाल,भाई राजकुमार,मां सुषमा देवी,भाभी स्वाति उसकी बुआ से रंजिश मानते हैं। सात मई को सुबह आठ बजे आरोपी अनोखेलाल,राजकुमार,सुषमा देवी,सलोनी,स्वाति सरिया और धारदार हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने उसकी बुआ के साथ घर में घुसकर मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...