दो पक्षों में मारपीट,पुलिस को दी तहरीर
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पचपेड़ा ताल्लुक शाहपुरा निवासी अमित कुमार पुत्र शंकर लाल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गुरूवार शाम को उसके ससुराल पक्ष के लोग कई वाहनों से उसके घर आए। यहां चल रही बातचीत के दौरान उन लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी आरोपी पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी थाने पहुंचकर अमित और उसके परिवार के लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- दूसरी शादी की धमकी देकर विवाहिता को निकाला थानाध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.