दो पक्षों में मारपीट,दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
गुमला, मई 21 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले पक्ष की ओर से सरनाटोली निवासी मुस्कान देवी ने शिव कुमार राम, सविता देवी, अंजली कुमारी और प्रियंका देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से शिव कुमार राम ने विकास राम, मुस्कान देवी, जीवन राम, पिंटू राम, ललिता देवी, अनुग्रह राम और कानू राम के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.