हाथरस, दिसम्बर 11 -- सासनी. क्षेत्र के गांव मोमनाबाद गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों में 32 वर्षीय दिलीप, 29 वर्षीय दलवीर, 62 वर्षीय जय सिंह और 26 वर्षीय लालू शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी नीलम पत्नी अंशुल अपने घर पर थीं, तभी दूसरे पक्ष की शशि, अनीता और गुड़िया ने उन्हें पीटा। हालांकि, उस समय ग्रामीणों ने आपसी समझौता करा दिया था।इसके कुछ समय बाद, आरोपी देवेंद्र, रविंद्र, गजेंद्र, नमेश, ग...