दो पक्षों में भिड़ंत, प्रधान पुत्र सहित 10 घायल
फतेहपुर, मार्च 19 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के पूरे काशी मजरे हसनपुर कसार गांव में बुधवार रात मामूली विवाद में मामले ने तूल पकड़ लिया। दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें ग्राम प्रधान के बेटे सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। गांव निवासी अनिकेत उर्फ रवि सिंह की मां सुमन देवी वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। मंगलवार को आम की पत्तियां तोड़ने को लेकर गांव के ही बवाली उर्फ शमशुल और शहादत के बीच विवाद हुआ था। बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश चल रही थी, तभी प्रधान पुत्र भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बातचीत के दौरान पक्षपात के शक में दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक पत्थरबाजी शुरु कर दी, जिससे प्रधान पुत्र घायल हो गए।इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना में प्रधान पुत्र, अभिषेक सिंह, अजय गुप्ता, यूसुफ, सुमन देवी, ममता सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.