दो पक्षों में भिडंत, पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार
बलिया, मई 30 -- सिकन्दरपुर। इलाके के जमुई गांव में शनिवार को जमीन के रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों ने दुर्व्यहार किया। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि गांव के गौतम यादव और संदीप के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। एक पक्ष मकान का निर्माण करा रहा था जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। शनिवार को निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। एक पक्ष की सूचना पर डॉयल 112 की पीआरवी के साथ पुलिस के जवान पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यहार किया। हालांकि पुलिस के जवानों ने हालात को सम्भालने के साथ ही मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पहुंची फोर्स ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.