दो पक्षों में फायरिंग, पथराव में चार घायल, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- कस्बे के मौहल्ला व्यापारियान में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। फायरिंग, पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों पक्षों के करीब 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। पथराव करते हुए कुछ युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि गुरुवार रात हनीफ के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। जिसमें महिलाएं कार्यक्रम में शामिल थी। तभी दूसरे पक्ष के युवक ने कुछ छींटाकशी कर दी। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसे आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। शुक्रवार सुबह फिर से दोनों पक्षों में विवाद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.