उन्नाव, अप्रैल 3 -- चकलवंशी। पहले हुई मारपीट की घटना की जांच करने पहुंची पुलिस के वापस जाते ही दोनों पक्षों के बीच फिर से लाठी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों से 3 लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा के बड़ी बाजार मोहल्ला के रहने वाले शीबू पुत्र स्व. छुट्टन व बारादरी मोहल्ला निवासी इस्लाम पुत्र हफीज खान ने 12 मार्च को एक दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। जिसकी पुलिस शुक्रवार जांच करने गई थी। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों के बीच फिर से लाठी चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से आरिफ, महताब पुत्रगण स्व. छुट्टन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सलमान पुत्र हफीज निवासी बारादरी घायल हो...