बगहा, जुलाई 24 -- श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या-17 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। वहीं, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज रही है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बुलेट कुमार और भैरो साह के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: भूविवाद में मारपीट, तीन लोग घायल मलाही बलुआ वार्ड संख्या-17 निवासी एक पक्ष के बुलेट साह तथा दूसरे प...