गढ़वा, मार्च 22 -- केतार। केतार -भवनाथपुर मुख्य सड़क पर स्थित लोहिया समता हाई स्कूल के समीप शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। उसके एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि एक बालू लदा ट्रैक्टर हाई स्कूल के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान सिंहपुर गांव के कुछ युवकों ने ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। उससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी दौरान सिंहपुर निवासी दीपक ने ट्रैक्टर चालक से वाहन साइड करने को कहा। वहीं बलिगढ़ दासीपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक ने थोड़ी देर रुकने की बात कही। उसी बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। पुलिस ने मारपीट की घटना की पुष्टि नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.